International Journal of Applied Research
Vol. 3, Issue 1, Part L (2017)
मधुबनी जिला में कृषि विकास के प्रदेश: एक भौगोलिक अध्ययन
Author(s)
डॉ. दिनेश कुमार साहू
Abstract
प्रस्तुत शोध आलेख में उत्तरी बिहार के मिथिला मैदान की हृदयस्थली मधुबनी जिला में कृषि विकास के प्रदेश का भौगोलिक अध्ययन उपर स्थापित किया गया है। मधुबनी जिला के कृषि विकास के स्तरों के सीमांकन एवं निर्धारण में मानक-जेड-स्कोर की रूपांतरण विधि का उपयोग किया गया है। ज्ञातव्य है कि कृषि विकास के प्रदेशों का अध्ययन कृषि के नियोजन में बहुत महत्वपूर्ण होता है। कृषि विकास प्रदेश किसी भूभाग के स्थाई लक्षण नही हैं वे केवल वर्तमान स्थिति के घोतक हैं। जैसे जैसे मनुष्य में संसाधन उपयोग, तकनीक एवं सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधों के दृष्टिकोण में परिवर्तन होते हैं, वैसे- वैसे कृषि विकास के प्रदेशों में भी संसोधन किया जा सकता है।
How to cite this article:
डॉ. दिनेश कुमार साहू. मधुबनी जिला में कृषि विकास के प्रदेश: एक भौगोलिक अध्ययन. Int J Appl Res 2017;3(1):977-979.