Vol. 3, Issue 7, Part B (2017)
उच्च माध्यमिक विद्यार्थियों की जीवनशैली का अध्ययन
उच्च माध्यमिक विद्यार्थियों की जीवनशैली का अध्ययन
Author(s)
डाॅ. कविता मित्तल, यतेन्द्र कुमारी
Abstract
भारत में लगातार किशोरों की जीवनशैली बदलती दुनिया के साथ-साथ नया मोड़ ले रही है। वैश्वीकरण, आधुनिकीकरण तथा पश्चिमीकरण समाज की आवश्यकताओं को बदल रहे हैं, जिससे जागरूक होकर युवा पीढ़ी और अधिक महत्वाकांक्षी बन रही है, जिसका प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष प्रभाव किशोरों की जीवनशैली पर पड़ रहा है। एक व्यक्ति जिस तरह से जीवन जीता है, उसका सीधा प्रभाव उसकी योग्यताओं एवं क्षमताओं पर पड़ता है जिसके आधार पर ही वह जीवन में सफलता व संतुष्टि प्राप्त करता है। अक्सर देखा जाता है कि विद्यार्थी जिस प्रकार की शैली को अपनाता है वह उसकी संस्कृति, लिंग, पारिवारिकव पर्यावरण आदि से प्रभावित होती है। प्रस्तुत शोध अध्ययन में उच्च माध्यमिक विद्यार्थियों की जीवनशैली के विभिन्न पक्षों जैसे- स्वास्थ्य संबंधी जीवनशैली, शैक्षिक उन्मुख जीवनशैली, करियर उन्मुख जीवनशैली, सामाजिक उन्मुख जीवनशैली, चलन संबंधी जीवनशैली व परिवार उन्मुख जीवनशैली का उनके विषयवर्ग भिन्नता के सन्दर्भ में अध्ययन किया गया है और वर्तमान परिप्रेक्ष्य में युवा विद्यार्थियों की बदलती जीवन शैली को ज्ञात करने का प्रयास किया गया है।
How to cite this article:
डाॅ. कविता मित्तल, यतेन्द्र कुमारी. उच्च माध्यमिक विद्यार्थियों की जीवनशैली का अध्ययन. Int J Appl Res 2017;3(7):137-141.