Vol. 5, Issue 1, Part F (2019)
बच्चों के सर्वांगीण विकास में समेकित बाल विकास परियोजना की भूमिका
बच्चों के सर्वांगीण विकास में समेकित बाल विकास परियोजना की भूमिका
Author(s)
रंजीता कुमारी
Abstract
बच्चों का सर्वांगीण विकास मानव संसाधन विकास का एक महत्वपूर्ण भाग है। इसके अंतर्गत देश में चल रहे सामान्य विकास कार्यक्रमों से मिलने वाले लाभों के अलावा इन दो वर्गों को विशेष सहायता दी जाती हैं। महिलाओं और बच्चों के लिए चल रहे विकास कार्यक्रमों को पुनजीवित करने के लिए सितम्बर 1985 में बने मानव संसाधन विकास मंत्रालय में महिला और बाल विकास के लिए अलग विभाग बनाया गया। विकास और कल्याण कार्यक्रमों को क्रियाान्वित करने का दायित्व केन्द्र तथा राज्य सरकारों द्वारा संयुक्त रूप से निभाया जा रहा है। कल्याणकारी योजनाएँ तथा कार्यक्रम बनाने के अतिरिक्त केन्द्र सरकार केन्द्रीय मंत्रालयों/विभागों, राज्य सरकारों तथा स्वैच्छिक संगठनों द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों को निर्देश देने, उनमें समन्वय स्थापित करने तथा उन्हें प्रोत्साहन देने का कार्य भी करती है।बाल विकास सेवाएँ मानव संसाधन विकास में कूल सहायक कार्य हैं, क्योंकि इन्हें छः साल तक के बच्चों और गर्भवती एवं प्रसूता महिलाओं के लिए विशेष रूप से बनाया गया है।
How to cite this article:
रंजीता कुमारी. बच्चों के सर्वांगीण विकास में समेकित बाल विकास परियोजना की भूमिका. Int J Appl Res 2019;5(1):523-525.