Vol. 5, Issue 12, Part F (2019)
माध्यमिक स्तर के हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के छात्रों के समायोजन स्तर का तुलनात्मक अध्ययन
माध्यमिक स्तर के हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के छात्रों के समायोजन स्तर का तुलनात्मक अध्ययन
Author(s)
डॉ0 कुलदीप
Abstract
समायोजन श्रेष्टता प्राप्ति का आधार है। जैसा कि कथन है- मनुष्य सामाजिक प्राणी है। वह समाज में रहकर के अपने जीवन की यात्रा को चलाता है। उसकी स्वंय की रूचि, पंसद वाले समुह को प्राप्त कर लेता है। अपने जीवन को सरल, सहज सुगम बनाने के लिए मानव की आवश्यकता होती है। जिसमें की वह समुह बनाकर रहता है। उस समुह के नियम आचार संहिता मान्यताओं का पालन करता है एंव स्वंय समुह में गातिशील रहकर समायोजित ढंग से जीवन यापन करता है। मानव जीवन विकास पर निर्भर है। इस विकास को प्राप्त करने के लिए शिक्षण अधिगम की आवश्यकता होती है। शिक्षा मनुष्य को समुचित समायोजित के लिए प्रेरित करती है। एंव राष्ट्र विकास के लिए उससे अपेक्षा करती है। समायोजन एक संतुलित दशा है जिसपर पहुचने पर हम व्यक्ति को सुसमायोजित करते है। प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुकुल समायोजन करने का प्रयास करता है। शिक्षा द्वारा व्यक्ति के समायोजन करने के तौर तरीकों को सुधारा एंव संवद्धित करता है। प्रस्तुत अध्ययन द्वारा भाषा के आधार पर छात्रों के समायोजन का अध्ययन किया गया जिसमें की निष्कर्ष रूप में यह पाया गया है। कि कुछ क्षेत्रों में छात्रों के समायोजन स्तर में अन्तर है।
How to cite this article:
डॉ0 कुलदीप. माध्यमिक स्तर के हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के छात्रों के समायोजन स्तर का तुलनात्मक अध्ययन. Int J Appl Res 2019;5(12):419-423.