Vol. 5, Issue 2, Part C (2019)
मीडिया का भारत निर्माण में योगदान
मीडिया का भारत निर्माण में योगदान
Author(s)
नेहा कुमारी
Abstract
प्रौद्योगिकी का विकास प्रगति की आधारशिला है और शताब्दियों में इसने समाज के कामकाज के तौर-तरीकों को बदला है। प्रौद्योगिकीय आविष्कारों में मानव श्रम को काम करके, दक्षता लाकर और उत्पादकता बढ़ाकर समाज के प्रत्येक क्षेत्र में क्रान्ति ला दी है। चाहे शिक्षा में सूचना संचार प्रौद्योगिकी हो, मीडिया और सेवा क्षेत्र में डिजिटलीकरण, स्वास्थ्य सेवा के लिए स्वचालित उपकरण क्यों न हो, समाज के प्रत्येक क्षेत्र को प्रौद्योगिकी का लाभ मिल रहा है। भारत जैसे देश के लिए जहाँ परम्परागत धरोहरों का अचूक मिश्रण है और जो सबसे बड़ी ‘युवा आबादी’ के साथ तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। यहाँ प्रौद्योगिकी क्रान्ति के साथ समाज का चेहरा बदलने के विशाल अवसर है। देश में आजादी के बाद अनेक दशकों में विभिन्न क्षेत्रों में प्रौद्योगिकीय आविष्कारों को लागू होते हुए देखा है, वर्तमान सरकार ने न केवल देश में डिजिटल क्रान्ति की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए उत्प्रेरक का काम किया है बल्कि देश में डिजिटल विभाजन में सेतु बाँध का काम किया है। ऐसा प्रतीत होता है, पिछले कई वर्षो में सोया हुआ भारत एकाएक जाग गया है। विदेशों में रह रहे लाखों प्रवासी भारतीय तन-मन-धन से इन योजनाओं से जुड़ रहे है। एक नये भारत का स्वप्न देखा जा रहा है।
How to cite this article:
नेहा कुमारी. मीडिया का भारत निर्माण में योगदान. Int J Appl Res 2019;5(2):237-239.