Vol. 9, Issue 6, Part D (2023)
नई शिक्षा नीति 2020: एक बहुआयामी शिक्षा नीति
नई शिक्षा नीति 2020: एक बहुआयामी शिक्षा नीति
Author(s)
माधुरी पाल
Abstract
शिक्षा मानव जीवन के विकास की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जो जन्मजात शक्तियों का प्रगतिशील विकास करती है। यह व्यक्ति की सभ्यता और संस्कृति के विकास में योगदान करती है और ज्ञान को पीढ़ी दर पीढ़ी हस्तांतरित करने का माध्यम है। शिक्षा विभिन्न सामाजिक और प्राकृतिक परिस्थितियों में समायोजन सिखाती है। स्वतंत्रता के बाद, भारत ने शिक्षा को राष्ट्रीय प्रगति का महत्वपूर्ण साधन माना और कई आयोगों के गठन से समस्याओं का समाधान खोजा। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) भारतीय शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इसमें प्रारंभिक बाल्यकाल देखभाल, बहुविषयक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, और समग्र मूल्यांकन प्रणाली पर जोर दिया गया है। यह नीति शिक्षा को अधिक समावेशी और गुणवत्ता वाला बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव पेश करती है।
How to cite this article:
माधुरी पाल. नई शिक्षा नीति 2020: एक बहुआयामी शिक्षा नीति. Int J Appl Res 2023;9(6):283-286.