Vol. 11, Issue 3, Part D (2025)
राजस्थान के मंदिरों की स्थापत्य कला और केराड़ू मंदिर: एक विशेष अध्ययन
राजस्थान के मंदिरों की स्थापत्य कला और केराड़ू मंदिर: एक विशेष अध्ययन
Author(s)
संगीता चौधरी
Abstractराजस्थान के मंदिरों की स्थापत्य कला भारतीय वास्तुकला की समृद्ध धरोहर का एक महत्वपूर्ण अंग है। यहाँ के मंदिर मुख्यतः नागर शैली में निर्मित हैं, जिनकी विशेषताएँ भव्य शिखर, उकेरी हुई मूर्तियाँ, सुंदर मंडप, और अलंकृत स्तंभ हैं। इस शोध पत्र में राजस्थान के प्रमुख मंदिरों की स्थापत्य विशेषताओं का विश्लेषण किया गया है, साथ ही केराड़ू मंदिर का विशेष अध्ययन प्रस्तुत किया गया है।
केराड़ू मंदिर, जो बाड़मेर जिले में स्थित है, नागर शैली का उत्कृष्ट उदाहरण है। 11वीं-12वीं शताब्दी में निर्मित इस मंदिर में विस्तृत शिल्पकला, भव्य प्रवेश द्वार, और उत्कीर्ण मूर्तियों की अद्भुत प्रस्तुति देखने को मिलती है। ऐतिहासिक रूप से, यह मंदिर परमार शासकों की कारीगरी और शिव भक्ति का प्रतीक है। यह मंदिर आक्रमणों के दौरान क्षतिग्रस्त हुआ था, लेकिन आज भी इसकी स्थापत्य भव्यता आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।इस शोध में राजस्थान के मंदिरों की स्थापत्य शैली, उनकी विशेषताएँ, तथा केराड़ू मंदिर की वास्तुकला, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और धार्मिक महत्व का विस्तृत अध्ययन किया गया है।