Vol. 11, Issue 9, Part B (2025)
उच्च माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत विद्यार्थियों के शैक्षिक उपलब्धि पर अध्ययन
उच्च माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत विद्यार्थियों के शैक्षिक उपलब्धि पर अध्ययन
Author(s)
लियाकत अली, डॉ. संजय गौतम
Abstractइस शोध का उद्देश्य उच्च माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि का विश्लेषण करना है। अध्ययन के लिए 600 विद्यार्थियों (300 लड़के और 300 लड़कियाँ) का चयन यादृच्छिक विधि से किया गया। विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि का आकलन वार्षिक परीक्षा परिणामों, अध्ययन आदत मापनी और सामाजिक-आर्थिक स्थिति मापनी के आधार पर किया गया। सांख्यिकीय विश्लेषण हेतु औसत, मानक विचलन, t-परीक्षण एवं सहसंबंध तकनीकों का उपयोग किया गया।
अध्ययन से प्राप्त परिणामों के अनुसार - (i) लड़कियों की शैक्षिक उपलब्धि लड़कों की अपेक्षा अधिक पाई गई, (ii) गैर-सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों की उपलब्धि सरकारी विद्यालयों की तुलना में अधिक रही, (iii) उच्च सामाजिक-आर्थिक स्थिति वाले विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि अपेक्षाकृत बेहतर रही, तथा (iv) सकारात्मक अध्ययन आदतों का शैक्षिक उपलब्धि पर महत्वपूर्ण प्रभाव पाया गया।
इस प्रकार यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं विद्यालयीन कारकों से प्रभावित होती है। यह शोध शिक्षा नीति-निर्माताओं, शिक्षकों और अभिभावकों को विद्यार्थियों के अध्ययन स्तर को उन्नत करने हेतु उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान करता है।
How to cite this article:
लियाकत अली, डॉ. संजय गौतम. उच्च माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत विद्यार्थियों के शैक्षिक उपलब्धि पर अध्ययन. Int J Appl Res 2025;11(9):146-150.